होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम जेल में बंदी से मिलने आए बदमाश ने महिला प्रहरी को धमकाया, शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज
केंद्रीय जेल में शासकीय कार्य में बाधा डालने और महिला जेल प्रहरी कर्मचारी से अभद्रता करने का मामला रविवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने सूरज कुचबंदिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज जेल में बंद अपने भाई सागर कुचबंदिया से मिलने पहुंचा था। नियमों के तहत जब महिला स्टाफ ने उसे अंदर जाने से रोका, तो उसने अभद्रता की।