मरवाही: जीपीएम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की की समीक्षा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं के भंडारण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।