विधायक राजेंद्र मीणा ने महुआ को जिला बनाने की मांग फिर दोहराई।रविवार शाम 5 बजे विधायक ने बताया कि जाटव समाज के कार्यक्रम में उन्होंने महुआ को जिला बनाने तक साफा नहीं पहनने की बात कही और कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मिलकर भी महुआ को जिला बनाने की मांग से अवगत कराया था।उन्होंने आमजन से कहा कि आप लोग भाईचारे के साथ रहे। महुआ को जल्द जिले की सौगात दी जाएगी।