जींद: जींद शहर के संत नगर से 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों मेंं हुआ लापता, पिता की शिकायत पर शहर थाने में केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 22, 2024 शहर के संत नगर निवासी राजकुमार ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 19 फरवरी की दोपहर को उसका 23 वर्षीय बेटा अक्षत अचानक घर से लापता हो गया । आज वीरवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।