राजातालाब: वाराणसी में छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गई
वाराणसी में छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की दी गई जानकारी वाराणसी के जंसा क्षेत्र में साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। बुधवार दोपहर 12बजे पुलिस ने बीएनएस स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस मौके पर क्राइम प्रभारी ताबिश खान ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध का खतरा बढ़ा है।