राजातालाब: वाराणसी के कपसेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन
वाराणसी के कपसेठी में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे भाजपा की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और सेवापुरी के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। आपको बता दे कि यात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुरू होकर कपसेठी चौराहे पर समाप्त हुई ।