राजातालाब: राजातालाब तहसील में बिना रजिस्ट्रेशन के वकालत करने वाले वकीलों की होगी जांच
वाराणसी के राजातालाब तहसील में बिना पंजीकरण बैगर (सीओपी) के वकालत करने वालों की जांच होगी। तहसील प्रशासन को मिली शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है। आपको बता दे कि मंगलवार 11बजे तहसील में सात सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। यह कमेटी तहसील परिसर में कार्यरत सभी वकीलों के दस्तावेजों की जांच करेगी।