कायमगंज: मोहल्ला सदवाड़ा में पूर्व प्रधान के घर विजिलेंस टीम ने की छापेमारी, बिजली चोरी पकड़ी गई
कायमगंज के मोहल्ला सदवाड़ा निवासी पूर्व प्रधान आविद अली के घर विजलेंज टीम ने छापेमारी कर दी पूर्व प्रधान के घर पर बिजली चोरी से एक AC संचालित होता पाया गया। विजलेंज टीम में जेई राकेश कुमार,उपरीक्षक अनुज कुमार और स्थानीय जेई जावेद अहमद टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे। जेई जावेद अहमद ने बताया कि इस मामले में बिजली चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।