विदिशा: 4 मंजिला भवन से गिरी युवती की मौत, कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत कालोनी के बहु मंजिला इमारत की घटना, हुआ पीएम
कोतवाली थाना क्षेत्र की अरिहंत विहार कॉलोनी स्थित एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से युवती के गिरने और उसकी इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर यहां रहने वाली 20 वर्षीय निमिषा जैन अचानक चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।