गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, जनता की समस्याओं का होगा समाधान
Gumla, Gumla | Nov 7, 2025 गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रशासन की ओर से साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूरदराज़ इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।