स्लीमनाबाद: सलैया फाटक में पानी में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया फाटक में एक 26 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैया फाटक निवासी 26 वर्षीय लक्खू वासुदेव नर्मदा नहर परियोजना में मजदूरी का कार्य करता था।