गिरिडीह: बदडीहा बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा बाजार में सोमवार रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतकों की पहचान सूरज तुरी और तुलसी दास के रूप में हुई है, दोनों बदडीहा के रहने वाले थे।।