शाजापुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा की
रविवार को शाजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले की उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा की। दरअसल नवनिर्मित अस्पताल बिल्डिंग के लोकार्पण समारोह में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की थी। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उप तहसील मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा की।