🚨 NEET परीक्षा के नाम पर करोड़ों के सपने बेचने वाला गैंग बेनकाब, मुजफ्फरपुर पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा!
मुजफ्फरपुर पुलिस को NEET परीक्षा के फर्जी प्रश्नपत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सिकंदरपुर थाना कांड संख्या 108/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 4 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष झा को लैपटॉप और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों को NEET का फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। ठगी से प्राप्त रकम बैंक खातों के जरिए गिरोह के सरगना तक पहुंचाई जाती थी। अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
#MuzaffarpurPolice #NEETScam #FakeQuestionPaper #TelegramFraud #BiharNews #MuzaffarpurNews #CyberCrime #EducationScam
Musahri, Muzaffarpur | Jun 14, 2026