खलीलाबाद: धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, शव मर्चरी हाउस पहुंचा
संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय चांदनी की मौत हो गई। बनौली गांव निवासी चांदनी ग्राम पंचायत कटया के सिवान में खेत में रोपाई कर रही थी, तभी बिजली गिर गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।