पुपरी: चोरौत के बररी बेहटा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीबी खोज अभियान शिविर का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार के एक बजे दिन में चोरौत के बररी बेहटा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभूति भूषण के नेतृत्व में टीबी खोज अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आए ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर टीबी रोग के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।