रामगंजमण्डी: चेचट में ₹12 लाख 60,000 का 83 किलो 930 ग्राम डोडा-चूरा जब्त, पंजाब का एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
चेचट पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 किलो 930 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त किया है। पुलिस ने पंजाब निवासी एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.60 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त दिल्ली नंबर की कार भी जब्त कर ली गई है।