अनूपपुर: नामांतरण में देरी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार
तहसील अनूपपुर के ग्राम बरबसपुर निवासी श्री सोहनलाल रौतेल मंगलवार को लगभग 12:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भूमि के नामांतरण कराए जाने की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपा,श्री रौतेल ने बताया कि लंबे समय से नामांतरण की प्रक्रिया लंबित है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।