धमदाहा: धमदाहा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
धमदाहा :- धमदाहा नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।