सितारगंज: सितारगंज में भाजपा द्वारा नगर के श्री रामलीला मैदान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया
सितारगज में भाजपा द्वारा नगर के श्री रामलीला मैदान में नारी शक्तिवंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपाईयों ने इस दौरान 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान व स्वाभिमान के बारे में बताया।कार्यक्रम में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है।