बहराइच: बहराइच शहर में डीएम और एसपी ने किया पैदल गश्त, होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण
बहराइच शहर में गुरुवार को जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक बहराइच के द्वारा त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई एवं होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।