पीरो: पीरो में शादी की खुशियां मातम में बदली, 55 दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद किसान सह समाजसेवी बबलू सिंह ने तोड़ा दम
Piro, Bhojpur | Jun 25, 2026 तेज रफ्तार और अज्ञात वाहनों के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीरो (रसौली) के जाने-माने समाजसेवी और किसान भूपेंद्र कुमार निकुंभ उर्फ बबलू सिंह की पटना के IGIMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।