भगवानपुर: चक्का सहलोरी गांव में जमीनी विवाद में महिला समेत कई लोगों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चक्का सहलोरी गांव निवासी स्वर्गीय शिवजी राय की पत्नी विमली देवी ने गांव के ही कई लोगों के विरुद्ध जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में विमली देवी ने बताया है कि 11 मई 2026 दिन सोमवार की सुबह करीब 8 बजे मारपीट की बात बताई है।