पूरनपुर: ढका जमीना में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने बदला ट्रांसफार्मर
पूरनपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत ढका जमीमा में ट्रांसफार्मर खराब होने से दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रही। लगातार बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार की रात में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने न तो ट्रांसफार्मर बदला और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की।