मंडला: बारिश के बीच भी धरने पर डटे रहे नरेंद्र सिंह परिहार, कलेक्ट्रेट मार्ग में धरना, जनहित की मांगों को लेकर आंदोलन शुरू
Mandla, Mandla | Jul 1, 2026 शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और खस्ताहाल सड़कों के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार ने बुधवार से कलेक्ट्रेट मार्ग पर क्रमिक धरना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि बुधवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश होने के बावजूद उन्होंने अपना धरना जारी रखा और आंदोलन से पीछे नहीं हटे। नरेंद्र सिंह परिहार ने जिला प्रशासन को पूर्व में सूचना दे दी थी।