कर्वी: चित्रकूट स्टेशन रोड स्थित गीता क्लीनिक के डॉक्टर महाकुंभ आने-जाने वालों का कर रहे निशुल्क इलाज
चित्रकूट रेलवे स्टेशन रोड स्थित NH 35 के गीता क्लीनिक के डॉक्टर प्रबोध अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जो महाकुंभ जा रहे व महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की भोजन पानी की व्यवस्था को लेकर कई लोग लंगर लगा कर श्रद्धालुओ की सेवा कर रहे थे जिनमें मैं भी शामिल था पर मैंने यह सोचा कि क्यों ना मैं अपने प्रोफेशन के मुताबिक श्रद्धालुओ की सेवा करूं।