सूरतगढ़: राजियासर पुलिस ने चक 3MC में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया, 700 पौधे ज़ब्त, खेत मालिक पर मुकदमा दर्ज
सूरतगढ़ सर्कल की राजियासर थाना पुलिस ने उदयपुर गोदारान पंचायत क्षेत्र के चक 3 एमसी में अवैध अफीम की खेती पकड़ी है। थानाधिकारी कलावती चौधरी के नेतृत्व में दबिश देकर करीब 700 अफीम के पौधे जब्त किए गए। पुलिस से शुक्रवार शाम मिली जानकारी के अनुसार खेत शान मोहम्मद के नाम बताया गया है। मौके पर कोई नहीं मिला। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।