ब्यौहारी: झोपड़ी दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान, पुलिस कर रही है जांच
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में बीती रात झोपड़ी नुमा किराना दुकान में आग लगा दी गई। दुकानदार सालिकराम पटेल का पूरा सामान जलकर राख हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित ने कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।मामले में सोमवार सुबह 8 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।