गुलाबगंज: 16 जुलाई को मानोरा मेला और रथ यात्रा का आयोजन होगा, उसी की तैयारी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP ने देखी व्यवस्थाएं
मध्य प्रदेश के प्रमुख त्योहार और आयोजनों में शामिल विदिशा की मनोरा रथ यात्रा और मेले में लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं। आगामी 16 जुलाई को यहां रथ यात्रा निकाली जाएगी। उसी की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियां को लेकर एसपी रोहित काशवानी ने मंगलवार शाम 5 बजे व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला परिसर का और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।