जमुई: सतगामा से देवघर पूजा करने गया युवक हुआ गायब, पिता ने टाउन थाना में आवेदन देकर पुत्र के बरामदगी की लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Aug 24, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा से पूजा करने देवघर गया युवक नित्यानंद वर्मा उर्फ रवि वर्मा 6 दिन बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा। जिससे पूरा परिवार डरे सहमे है और किसी अनहोनी घटना से चिंतित हैं। मामले में पिता श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने शनिवार को टाउन थाना में आवेदन देकर पुत्र के बरामद की की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस युवक की तालाश में जुट गई है।