जमुई: चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व को लेकर टाउन थाने में की गई बैठक, शांतिपूर्वक पर्व मनाने का दिया गया संदेश
Jamui, Jamui | Aug 24, 2024 चेहल्लुम पर्व और जन्माष्टमी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर टाउन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जमुई बीडीओ अभिनव मिश्रा, थानाध्यक्ष सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की पर्व के मौके पर कोई भी गलत हरकत करते हुए पकड़े जाएंगे तो उनपर सामाजिक और कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी।