फुलवरिया: कोयलादेवा के अमवा घाट पर छठ घाट धंसा, बीडीओ ने की जांच, संबंधित एजेंसी से स्पष्टीकरण की तैयारी
फुलवरिया प्रखंड के कोयला देवा अमवा घाट पर 9 माह पूर्व बने छठ घाट का धसने का मामला सामने आने के बाद बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बीते कल स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बारीकी से जांच करने के बाद घाट में निर्माण के लिए लगाए गए सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। बता दें कि बीते 3 अगस्त को इस नवनिर्मित घाट का बीच का हिस्सा अचानक धंस गया था।