टापरी: किन्नौर के पागल नाले में आई मलवे की बाढ़, NH-5 हुआ अवरुद्ध, जान-माल का नहीं हुआ कोई नुकसान
Tapri, Kinnaur | Jun 30, 2025 ज़िला किन्नौर के टापरी समीप पागल नाले में सोमवार सुबह 5:30 मिनट के आसपास हल्की बारिश के बाद मलवे की भयंकर बाढ़ आई है। जिसकारण NH-5 अवरुद्ध हुआ है। और मौके और वाहनों की आवाजाही ठप हुई है। वहीं सड़क बहाली हेतू प्रशासन लगातार प्रयासरत है। और जबतक सड़क बहाल नहीं हो जाता तबतक प्रशासन ने इस जगह पर लोगों को सफर न करने का आग्रह किया है।