टापरी: किन्नौर के रुनंग नाले में बारिश के बाद आई बाढ़ से बंद हुए NH-5 को प्रशासन ने किया बहाल, वाहनों की आवाजाही शुरू
Tapri, Kinnaur | Jun 27, 2025 ज़िला किन्नौर के रुनंग नाले में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद बाढ़ आई थी। जिसके चलते NH-5 पर मलवा गिरा था। और NH-5 अवरुद्ध हुआ था। जिसे प्रशासन ने कड़ी मशक्त के बाद शुक्रवार सुबह 10:40 मिनट के आसपास बहाल किया है। और अब मौके पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हुई है। फिलहाल बाढ़ के कारण किसी के जान की हानि नहीं हुई है।