टापरी: युला कंडे में मार्ग भटके तीन लोगों को टापरी पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने खोज निकाला, सभी लोग सुरक्षित
Tapri, Kinnaur | Jun 29, 2025 28 जून को पुलिस स्टेशन टापरी में ERSS 112 पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी,कि तीन लोग युला कंडे ट्रेक पर अपना रास्ता भटक गए है।ऐसे मे पुलिस स्टेशन टापरी के कर्मियों ने युला कांडे ट्रेक के पास जंगल मे उन्हे खोजा है।तीनो लोग 29 जून की सुबह युला जंगल में पाए गए व सभी लोग सुरक्षित है।खबर की जानकारी टापरी पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर दोपहर 12 बजे के आसपास साँझा की है।