जगदीशपुर: सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने नाथनगर स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर शुक्रवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।