कोंडागांव: ग्राम सिदावंड जंगल में फुटु निकलने गए युवक पर भालू ने किया हमला, लहुलुहान हालत में घर पहुंचा, रायपुर किया गया रिफर
कोंडागांव जिले में सिदावंड जंगल में गांव के ही 21 वर्षीय युवक अर्जुन शोरी शनिवार को फूटू निकालने गया हुआ था।तभी जंगल में भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया।किसी तरह भालू से जान बचाकर वह लहुलुहान हालात में घर पहुँचा।भालू के हमले से युवक का गला और हाथ मे गंभीर चोट आई है। जिसका केशकाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया है।