बहरोड़: बहरोड़ में फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | May 3, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में शनिवार को देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बालपुर निवासी 22 वर्षीय दीपांशु पुत्र सुधीर यादव का शव फ्लाईओवर के नीचे अचेत अवस्था में मिला। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो तुरंत परिजनों और परिचितों को सूचना दी।