शाहबाद: मगनपुर में डेयरी संचालक को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मगनपुर में डेयरी संचालन करने वाले दुकानदार को दबंग भाइयों ने मारपीट कर सिर फोड़कर घायल कर दिया।पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अनुज कुमार मिश्रा पुत्र जयशंकर मिश्रा के अनुसार वह गांव मे देरी चलता है दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।