शाहबाद: अल्लाहपुर तिराहे पर प्रभारी निरीक्षक ने चलाया दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान, आधा दर्जन वाहनों का चालान किया
सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को शाम 7:30 बजे प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने अल्लाहपुर तिराहा पर दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों की बारीकी से तलाशी ली और आधा दर्जन वाहनों का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी प्रतिदिन स्वयं वाहन चेकिंग कर रहे हैं।