शाहबाद: नर्मदा मंदिर से प्रमुख मार्गों पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा, पिपरिया घाट पर महिलाओं ने कलश में भरा जल
शाहाबाद के नर्मदा स्थित मंदिर से रविवार को दोपहर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पिपरिया घाट पहुंची। जहां से कलश में जल भरकर मंदिर तक लाया गया। उसके बाद सात दिवसीय श्री राम कथा और रुद्राभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यह जानकारी आयोजन गोविंद वाजपेई ने दी।