धरहरा: देर शाम लगी आग से फूस का घर जलकर राख, अनाज-साइकिल समेत हजारों की संपत्ति स्वाहा
धरहरा प्रखंड के गंगापुर मुंडेर गांव में की देर संध्या अचानक लगी आग से एक फूस का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में रखा अनाज, साइकिल, टुल्लू पंप, पशुओं का चारा समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।