Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
image
image
image
image
image

-#शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशियों के लिए 3 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू… -#शिक्षा का उद्देश्य समाज के प्रति उत्तरदायी , नैतिक दक्ष स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करना-- पुरुषोत्तम शर्मा -#ब्राइट_न्यूज_बिलासपुर -#शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बिलासपुर में गुरुवार को नवप्रवेशित बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी एवं एम.फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। -#कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, व्यावसायिक नैतिकता, प्रयोगशाला सुरक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों से परिचित कराना है। -#दीप प्रज्ज्वलन से हुआ आगाज… -#कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि सफलता का आधार अनुशासन, मेहनत और निरंतर सीखने की भावना है। उन्होंने कहा कि "शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायी, नैतिक एवं दक्ष स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करना है। -#कार्यकारी निदेशक इंजीनियर आयुष शर्मा ने कहा कि वर्तमान में फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार और अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों, डिजिटल शिक्षण संसाधनों और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। -#उद्योग विशेषज्ञ ने दिया मार्गदर्शन… -#इस अवसर पर उद्योग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि फार्मेसी केवल डिग्री नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य की सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, संचार क्षमता और नवाचार पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उद्योग ऐसे फार्मेसी प्रोफेशनल्स चाहता है जो ज्ञान के साथ-साथ गुणवत्ता, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों को भी अपनाएं। -#संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. ईशा रानी ने विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक नियमों, अनुशासन और व्यावसायिक नैतिकता की जानकारी दी। उन्होंने नियमित उपस्थिति और प्रयोगशाला सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। -#कार्यक्रम में विद्यार्थियों को क्या सिखाया जाएगा... -#पहले दिन विद्यार्थियों को संस्थान का विजन-मिशन, पाठ्यक्रम, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, डिजिटल लर्निंग, एंटी-रैगिंग नीति, मेंटर-मेंटी प्रणाली और छात्र सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। परिसर भ्रमण भी कराया गया। -#आगामी सत्रों में GPAT की तैयारी, GLP, QC, QA, फार्माकोविजिलेंस, रेगुलेटरी अफेयर्स, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, समय प्रबंधन, NSS और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। -#समापन पर विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट शपथ दिलाकर उन्हें जिम्मेदार और समाज के प्रति समर्पित स्वास्थ्य पेशेवर बनने का संकल्प दिलाया जाएगा। -#इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी, उद्योग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शर्मा, नवप्रवेशी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। #BrightNewsHimachal #Bilaspur #ShivaInstituteOfPharmacy #Orientation #BPharmacy #DPharmacy #MPharmacy #Pharmacy #Education #Students #Freshers #Career #Pharmacist #HealthProfessionals #PurushottamSharma #AyushSharma #DrIshaRani #DrPankajSharma #IndustryExpert #Research #GPAT #GLP #QC #QA #Pharmacovigilance #DigitalLearning #AntiRagging #MentorMentee #NSS #SkillDevelopment #HigherEducation #HimachalPradesh #HP #Institute #Campus #LocalNews #HimachalNews #NewsUpdate