वैशाली: आर.जी. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में दीक्षारम्भ कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
चकबखारी, गोपालपुर स्थित आर.जी. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में डी.एल.एड.सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं का दीक्षारम्भ कार्यक्रम के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय में इस सत्र में प्रवेश ले चुके प्रशिक्षुओं का स्वागत सीनियर प्रशिक्षुओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के संरक्षक डॉ.अनिल सिंह के द्वारा किया गया है।