पन्ना: ई-रिक्शा में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की
Panna, Panna | Dec 6, 2024 पन्ना के मठ्या तालाब क्षेत्र में 5 दिसंबर की शाम 4:30 बजे ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जित्तू रैकवार और सोहिल माफिया ने गाली-गलौज करते हुए उसके ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचाया और उसे पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।