मंडला: मोहगांव में जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम जनहित के मुद्दों को लेकर 50 दिनों से धरने पर
Mandla, Mandla | Apr 3, 2026 मंडला जिले की जनपद पंचायत मोहगांव से क्षेत्र क्रमांक 8 के जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम पिछले 50 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने 13 फरवरी 2026 से क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया था, जो आज तक जारी है। शुक्रवार को शाम 4:30 बजे बोध सिंह मरकाम ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को बताया।