कांके: ओसीसी कम्पाउंड के पास रांची विधायक ने पीसीसी सड़क और नाली पर स्लैब निर्माण कार्य का उद्घाटन किया
Kanke, Ranchi | May 10, 2026 ओसीसी कम्पाउंड के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे रांची विधायक सीपी सिंह ने पीसीसी पथ एवं नाली पर स्लैब निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। बता दें कि ओसीसी कम्पाउंड के पास से महादेव मंदिर तक पीसीसी पथ एवं नाली पर स्लैब निर्माण कार्य विधायक कोष की राशि से किया जा रहा है। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।