निवाई: जैन संत आचार्य सुंदर सागर जी महाराज का शहर में हुआ मंगल प्रवेश, चातुर्मास कमेटी ने जैन समाज के साथ किया स्वागत
Niwai, Tonk | Jul 19, 2026 रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे जैन संत आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज का चातुर्मास को लेकर शहर में मंगल प्रवेश हुआ चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सुनील भांजा ने जानकारी देते हुए बताया जयपुर रोड स्थित श्री वर्धमान सर्विस सेंटर से शाही लवाजमे ढोल नगाड़ों बेंड बाजों के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ जुलूस निकाला 151 स्वागत द्वारों से महाराजश्री का हुआ स्वागत।