मंझनपुर: सैकड़ों साल पुराने महुआ के पेड़ पर चला जेसीबी, ग्राम प्रधान समेत कई पर कटान का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
कौशाम्बी जिले में करारी थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने महुआ के हरे पेड़ को कटवाने का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली गंगा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर साजिशन पेड़ गिरवाकर उठाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।