सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव हलगोया में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।